फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान डाकघर से भेजा गया था पोस्टकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान डाकघर से भेजा गया था धमकी भरा पोस्टकार्ड
विज्ञापन

अस्पताल संचालक से एक करोड़ रंगदारी मांगने का मामला
पुलिस ने पोस्टकार्ड पहुंचाने वाले डाकिए से की पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जार्जटाउन स्थित फीनिक्स अस्पताल के संचालक से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के लिए पोस्टकार्ड प्रधान डाकघर से भेजा गया था। जांच में यह बात सामने आने के बाद पुलिस ने पोस्टकार्ड अस्पताल तक पहुंचाने वाले डाकिए से पूछताछ की। हालांकि पोस्टकार्ड भेजने वाला कौन था, यह अब तक नहीं पता चल सका है।
विज्ञापन

दरभंगा कॉलोनी निवासी डॉ. विभव मालवीय टैगोर टाउन स्थित फीनिक्स अस्पताल के संचालक हैं। 29 मार्च की दोपहर दोपहर में अस्पताल में डाक से धमकी भरा पोस्टकार्ड आया। इसमें एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई। न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पोस्टकार्ड में चुनाव का हवाला देते हुए यह भी लिखा था कि जेल में बंद बाहुबली को चुनाव लड़ने के लिए पैसे की जरूरत है, लिहाजा एक करोड़ रुपये कंपनीबाग में पहुंचा दो। तहरीर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी। डॉक्टर ने किसी से कोई विवाद होने की बात से इंकार किया। सोमवार को छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि धमकी भरा पोस्टकार्ड प्रधान डाकघर सिविल लाइंस से पोस्ट किया गया था। इस पर वहीं की मुहर लगी हुई है। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल तक पत्र पहुंचाने वाले डाकिए से भी पूछताछ की। हालांकि सूत्रों की मानें तो डाकिए ने यही बताया कि उसे सिर्फ पोस्टकार्ड को उस पर लिखे हुए पते तक पहुुंचाने की जिम्मेदारी होती है। पोस्टकार्ड लेटर बॉक्स में किसने डाला, यह वह नहीं बता सकता। फिलहाल पुलिस प्रधान डाकघर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले में इंस्पेक्टर जार्जटाउन सुनील सिंह का कहना है कि फिलहाल पोस्टकार्ड भेजने वाले के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें