फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी बांधकर लौट रही दंपति को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई को राखी बांध लौट रही महिला से लूटपाट
विज्ञापन

-पति संग लौट रही थी ससुराल, लखनऊ हाइवे पर वारदात
-नगदी, चेन, मोबाइल लूटे, हाथ जोड़ने पर बाइक छोड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
मंसूराबाद (इलाहाबाद)। भाई को राखी बांधने के बाद पति संग प्रतापगढ़ में ससुराल लौट रही महिला को बदमाशों ने लूट लिया। लखनऊ हाइवे पर तमंचा सटाकर बदमाशों ने दंपति से नगदी, चेन, मोबाइल फोन के अलावा बाइक भी लूट ली। महिला ने हाथ जोड़े तो बदमाशों ने बाइक छोड़ दी और बाकी लूटा माल लेकर भाग गए। पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।
प्रतापगढ़ में हथिगवां इलाके के जहानाबाद निवासी सुलभ मिश्रा की ससुराल नवाबगंज के पंडित का पूरा गांव में है। सोमवार को वह रक्षाबंधन पर पत्नी प्रियंका को उसके मायके लाया था। भाई को राखी बांधने के बाद रात करीब आठ बजे वे दोनों बाइक पर प्रतापगढ़ के लिए रवाना हुए। रात करीब साढ़े आठ बजे वे लखनऊ हाइवे पर सम्हई गांव के सामने से गुजर रहे थे तभी अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने बगल में आकर सुलभ को तमंचा सटा दिया। रुकते ही बदमाशों ने सुलभ से बाइक, मोबाइल फोन, पर्स से पांच हजार रुपये तथा प्रियंका के गले से सोने की चेन खींच ली। बदमाश जाने लगे तो प्रियंका ने हाथ जोड़कर उनसे बाइक छोड़ने की मिन्नत की। इस पर बदमाशों ने बाइक छोड़ दी लेकिन चाभी लेकर चले गए। दंपति ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग आ गए। पुलिस भी पहुंची और घटना की जानकारी ली। सुलभ ने बताया कि उसने घटनास्थल से पहले एक पंप पर बाइक में पेट्रोल भराया था। वहीं से अपाचे बाइक सवार बदमाश पीछे लग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
घर में महिला ने आग लगाकर दी जान
लालगोपालगंज (ब्यूरो)। लालगोपालगंज के पास निदुरा गांव में सोमवार रात करीब नौ बजे रुखसार बानो (32) ने घरेलू कलह के चलते शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। कोहराम मचा तो पड़ोसी भी जुटे लेकिन रुखसार की जलकर मौत हो गई थी। उसका पति इम्तियाज सऊदी अरब में नौकरी करता है। रुखसार की एक बेटी है जैनब। मायका कुंडा में है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्मार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें