फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय से गैरहाजिर सात पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से गैरहाजिर रहे
विज्ञापन

सात पुलिसकर्मी निलंबित
0 लापरवाही के आरोप में एसएसपी ने की कार्रवाई
प्रयागराज। बिना कोई कारण बताए लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी ने यह कार्रवाई ड्यूटी में लापरवाही बरतने व अनुशासनहीनता के आरोप में की है।
विज्ञापन

कार्रवाई की जद में आए सातों पुलिसकर्मी विभिन्न कारणों से लाइन में तैनात थे। इनमें से कुछ लाइन हाजिर होने के बाद यहां पहुंचे थे तो कुछ की गैरजनपद से आने के बाद यहां तैनाती हुई थी। एसएसपी ने बताया कि लाइन में पहुंचने के बाद इन्होंने कुछ दिन तो ड्यूटी की, लेकिन फिर अवकाश लेकर चले गए। इसके बाद नहीं लौटे। लंबे समय से गैरहाजिरी की रिपोर्ट मिलने के बाद शुक्रवार को उन्हें निलंबित कर दिया गया। इनमें हेड कांस्टेबल परशुराम यादव, कांस्टेबल माया प्रसाद, चंद्रसेन, विनोद कुमार, मनोज यादव, रुद्रवतार पांडेय, कीर्ति नित्या शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें