फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना कैंपस में घुसा संदिग्ध, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वायु सेना कैंपस में घुसा संदिग्ध, गिरफ्तार
विज्ञापन

-जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
वायु सेना बम्हरौली के आवासीय कैंपस में शुक्रवार रात एक संदिग्ध युवक जा धमका। युवक को देख घेराबंदी करते हुए एअर फोर्स कर्मियों ने उसे दौड़ाकर धर दबोचा। देर रात सेना के हवलदार ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ पिपरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तहकीकात के बाद संदिग्ध आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

वायु सेना बम्हरौली का आवासी कैंपस पिपरी थाना क्षेत्र में है। शुक्रवार रात आवासीय कैंपस में एक संदिग्ध युवक घुस गया। कैंपस में संदिग्ध युवक को देख अफरा-तफरी मच गई। एअर फोर्स कर्मियों ने घेराबंदी करते हुए उसे धर दबोचा। संदिग्ध को हिरासत में लेते हुए एअर फोर्स कर्मियों ने पूछताछ शुरू की पर वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। वायु सेना के फिलिप्स हवलदार सज्जन लाल ने बताया कि युवक चहरदीवारी फांदकर घुसा था। आरोपी युवक को पिपरी थाने की पुलिस को सौंप दिया गया है। हवलदार की तहरीर पर पुलिस ने संदिग्ध आरोपी आशीष कुमार पुत्र राम किशोर निवासी धरहरा रामपुर सतना मध्य प्रदेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। पिपरी एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक दिमागी रूप से कुछ कमजोर दिख रहा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें