हर्ष फायरिंग में वकील को लगी गोली, घायल
प्रयागराज। सोरांव थाना क्षेत्र के फाफामऊ बाजार के पास आयोजित समरोह में हर्ष फायरिंग के दौरान सरकारी वकील घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, फाफामऊ बाजार में बाईपास के पास रहने वाले शिवनारायण साहू के बेटे का सोमवार को बहुभोज था। समारोह में सरकारी अधिवक्ता राजकुमार मौर्य(50) निवासी प्रसिद्ध का पूरा भी शामिल थे। समारोह के दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग की जिसमें एक गोली अधिवक्ता के पेट में जा लगी। वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिरे तो वहां हड़कंप मच गई। आननफानन में उन्हें पास ही स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।