फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर चार में पूर्व सैनिक के बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पत्नी से विवाद के चलते आत्महत्या की बात कहीं जा रही है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेक्टर 4 के रहने वाले दिलावर सिंह फौज से रिटायर्ड है। वर्तमान में दिल्ली में डीआरडीए में नौकरी करते है। सोमवार को दिलावर सिंह के बेटे प्रवीण ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि प्रवीण की शादी पिछले साल नवंबर माह में हुई थी। बेटे और उसकी पत्नी के बीच शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था। जिसके कारण दोनों अलग रह रहे थे। सूचना मिलने पर एफएसएल इंचार्ज डा. सरोज दहिया भी मौके पर पहुंच गई थी। बताया गया कि प्रवीण बेरोजगार था, जिसके कारण उसका पत्नी से विवाद रहता था। कई दिन से वह मानसिक रुप से परेशान भी था। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी नीरज कुमार का कहना है कि पत्नी से विवाद के कारण ही प्रवीण ने आत्महत्या की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें