फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार संदिग् ध हिरासत में, पूछताछ में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चार संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ में जुटी पुलिस
विज्ञापन

करेली में तीन साल की बच्ची से रेप का मामला
अस्पताल में भर्ती मासूम की हालत में हुआ सुधार
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। करेली में तीन साल की बच्ची से रेप के मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को उठाया है। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह वह लोग हैं जिनका हुलिया सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को लेकर जाते दिखे युवक से मिलता-जुलता है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
करेली के बैरियर तिराहे के पास इन दिनों फतेहपुर खागा के लखीपुर गांव से कुछ लोग आकर रह रहे हैं। वह कूड़ा बीनने व भीख मांगने का काम करते हैं। रात में तिराहे के पास स्थित फुटपाथ पर ही परिवार के लोग सोते हैं। रोज की तरह शुक्रवार रात परिवार की महिला अपनी तीन साल की बच्ची व मासूम भाई को लेकर सो रही थी। भोर में 4.15 बजे के करीब मां की नींद खुली तो बच्ची गायब थी। 7.30 बजे के करीब बच्ची खुल्दाबाद के कालाडांडा कब्रिस्तान में मिली। बच्ची को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टराें ने उसके साथ दुराचार की आशंका जताई। उधर पुलिस ने रात में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की तो एक कैमरे की फुटेज में एक व्यक्ति बच्ची को लेकर जाता दिखा। इसके बाद पुलिस ने रात में ही ताबड़तोड़ दबिश देकर चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। यह वह हैं जिनका हुलिया फुटेज में नजर आने वाले व्यक्ति से काफी मिलता-जुलता है। पुलिस का कहना है कि उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


ढाई किमी तक पैदल चलकर गया
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी बच्ची को लेकर पैदल ही करीब ढाई किमी तक चलकर कब्रिस्तान पहुंचा था। दरअसल घटना करीब 4.15 मिनट के आसपास की है और आरोपी बच्ची को लेकर कब्रिस्तान में करीब 4.54 मिनट पर पहुंचा था। पुलिस को यह बात समझ में नहीं आ रही है कि आरोपी इतनी दूर तक बच्ची को लेकर पैदल क्यों गया।
विज्ञापन


बच्ची की हालत में सुधार
उधर एसआरएन अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। शनिवार को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बताया था कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट में चोट है। जिसके बाद रात में उसे एक यूनिट खून भी चढ़ाया गया। रविवार को बच्ची की हालत में कुछ सुधार हुआ। पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची के जख्म तेजी से भर रहे हैं। उम्मीद ही जल्द ही वह पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें