फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाइयों में चली कुल्हाड़ी व लाठी डंडे, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विवाद को लेकर चचेरे भाइयों के बीच कुल्हाड़ी व लाठी डंडे चले। इसमें पांच लोग घायल हो गए। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रफीक व सिराज के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। तीन दिन पहले रफी के बेटे शेबू और सिराज के बेटे फरमूद के बीच कहासुनी हुई थी। बुधवार की सुबह शेबू नदी की ओर शौच के लिए निकला था। पीछे से फरमूद राड लेकर पहुंचा और उसके ऊपर हमला कर दिया। वह जान बचाकर घर की ओर भाग निकला। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे व कुल्हाड़ी चले। इसमें एक पक्ष से सिराज (52), फरमूद (30), गुफरान (18) और दूसरे पक्ष से रफीक (48) व शेबू (23) को भी चोटें आईं। सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। सिराज की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद इलादाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें