फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची गायब होने की सूचना पर जीएचएस में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची गायब होने की सूचना, जीएचएस में हड़कंप
विज्ञापन

देर से पहुंचे थे मां-बाप, दूसरी वैन में चली गई थी बच्ची
रास्ते में चालक ने देखा तो उड़े होश, वापस लाया स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित गर्ल्स हाईस्कूल में शुक्रवार दोपहर तीन साल की बच्ची के गायब होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। बच्ची को न पाकर स्कूल पहुंचे अभिभावकों के होश उड़ गए। उधर सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में एक वैन चालक बच्ची को लेकर स्कूल पहुंचा तो पता चला कि गलती से वह उस वैन में चली गई थी। इसके बाद अभिभावकों के साथ ही पुलिस व स्कूल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।
गर्ल्स हाईस्कूल में कीडगंज की रहने वाली तीन साल की एक बच्ची प्री प्राइमरी सेक्शन में पढ़ती है। इस सेक्शन के बच्चों की छुट्टी दोपहर 12 बजे होती है। रोज की तरह शुक्रवार दोपहर भी सभी बच्चे छुट्ठी के बाद घर चले गए। तभी कीडगंज निवासी बच्ची के मां-बाप वहां पहुंचे। हालांकि बहुत खोजने के बाद भी उनकी बेटी का कुछ पता नहीं चला। इस पर उनके होश उड़ गए। स्कूल स्टाफ भी बच्ची के बारे में कुछ बता नहीं पाया। अनहोनी की आशंका से खौफजदा परिजनों ने 100 नंबर पर सूचना दी तो डायल 100 टीम पहुंच गई। कुछ देर बाद सिविल लाइंस पुलिस भी पहुंची। पुलिस पूछताछ कर ही रही थी कि तभी एक वैन चालक बच्ची को लेकर स्कूल पहुंचा। बच्ची को देखते ही अभिभावकों ने उसे गले लगा लिया। उधर पुलिस ने पूछताछ की तो वैन चालक ने बताया कि बच्ची अपने साथ पढ़ने वाली एक अन्य बच्ची का हाथ पकड़े-पकड़े उसकी वैन में जाकर बैठ गई थी। उसने भी ध्यान नहीं दिया और बच्चों को छोड़ने के लिए चल दिया। रास्ते में एक बच्चे को उतारने के दौरान उसकी नजर इस बच्ची पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। आननफानन में वह बच्ची को लेकर वापस स्कूल चला आया। पुलिस ने बताया कि बच्ची सुरक्षित मिल गई जिसे उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के बाहर कैसे चली गई बच्ची
इस मामले में स्कूल प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई है। प्री प्राइमरी सेक्शन में पढ़ने वाले बच्चे वैसे भी बहुत छोटे होते हैं। आमतौर पर स्कूल भी बिना अभिभावकों के आए बच्चे को बाहर नहीं निकलने देते। ऐसे में एक साढ़े तीन साल की बच्ची का स्कूल से बाहर निकल जाना भी स्कूल प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। मामले में स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्ची के अभिभावक शुक्रवार को काफी देर से पहुंचे थे। देर होने पर ही शायद बच्ची अपने साथ पढ़ने वाली बच्ची के साथ चली गई। हालांकि कुछ देर बाद ही वह मिल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें