फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी करने पर इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी शादी के आरोप पर इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

सीओ की जांच के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
इलाहाबाद। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर यतेंद्र भारद्वाज दूसरी पत्नी रखने के आरोपों में बुरी तरह से फंस गए हैं। उनकी पत्नी ने यतेंद्र और दूसरी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पत्नी बरेली में रहती हैं, रिपोर्ट भी वहीं दर्ज हुई है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के रहने वाले इंस्पेक्टर यतेंद्र भारद्वाज इन दिनों पुलिस लाइन इलाहाबाद में तैनात हैं। उनकी शादी महानगर बरेली की रहने वाले अध्यापिका सुमन भारद्वाज से हुई थी। दोनों से दो बेटे और एक बेटी है। सुमन का आरोप है कि इंस्पेक्टर यतेंद्र ने 2005 से ही एक महिला से अवैध ढंग से शादी कर ली है। वह महिला उनके घर में रहने लगी। इस बात की जानकारी हुई तो सुमन घर पहुंचीं। वहां पर यतेंद्र और दूसरी महिला उन्हें जमकर मारा पीटा। सुमन का आरोप है कि इसके बाद से ही वह लगातार परेशान हैं। उनके पति ने उनका जीना हराम कर रखा है। सरकारी नौकरी में होते हुए भी उन्होंने दूसरी शादी की है, जिसका उनके पास सुबूत है। वे अक्सर जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस में होने के कारण अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई थी। कुछ दिन पहले उन्होंने एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र दिया था। बरेली में तैनात सीओ नीति द्विवेदी ने जांच की और मामले को सही पाया। पांच जनवरी को बरेली में इंस्पेक्टर यतेंद्र भारद्वाज और दूसरी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बरेली में दर्ज एफआईआर की सूचना को इलाहाबाद एसएसपी को प्रेषित कर दिया गया है। एसएसपी आकाश कुलहरी का कहना है कि पूरा मामला देखने के बाद वह कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें