फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

0000000000000000000000000000000

पति और उसकी गर्लफ्रैंड
के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट
0 युवती ने पति के रिश्तेदारों पर भी लगाया दुष्कर्म का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। धूमनगंज की रहने वाली एक युवती ने अपने पति, उसकी गर्लफ्रैंड तथा अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म, मारपीट तथा अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती की ससुराल गाजियाबाद में है।
विज्ञापन

धूमनगंज की रहने वाली युवती की शादी साल भर पहले गाजियाबाद के सिद्धार्थ कश्यप के साथ हुई थी। युवती का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। जब पिता ने और पैसे देने से इनकार किया तो पति ने हैवानियत शुरू कर दी। उसे मारपीट कर कई दिन तक भूखा रखा गया, फिर तीन रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो भी बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। पति अपनी गर्लफ्रैंड को बुला लेता, उसके सामने ही उसके साथ गलत काम किया जाता। किसी तरह पीछा छुड़ाकर वह प्रयागराज पहुंची और धूमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पति सिद्धार्थ कश्यप के साथ उसकी गर्लफ्रैंड, ससुर, सास, ननद तथा दो रिश्तेदारों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी, दुष्कर्म समेत कई धाराएं लगाई गईं हैं। इंस्पेक्टर धूमनगंज ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें