अंग्रेजी शराब की 3375 शीशी के साथ तीन गिरफ्तार
प्रयागराज। पुलिस और आबकारी विभाग ने शनिवार को एक संयुक्त अभियान में अंग्रेजी शराब की 3375 शीशी के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुगरांव गांव के पास से एक पिकअप में 3375 क्वार्टर शराब पकड़ी। प्रभारी भारत सिंह ने बताय कि कुल 675 लीटर शराब पकड़ी गई। मौके से रामगणेश साहू निवासी मंसूराबाद, विनीत साहू निवासी मंसूराबाद और प्रेम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।