विकास भवन के कर्मचारी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा
प्रयागराज। नवाबगंज की रहने वाली एक महिला ने विकास भवन के कर्मचारी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि विकास भवन के कर्मचारी राम सखीरन ने उनके बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये ले लिए। फिर एक दिन तेलियरगंज टीबी कालोनी बुलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो भी खींच ली। इसके बाद ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। बाद में कहा कि उसे वह अपनी पत्नी बना लेगा, लेकिन वादा झूठा निकला। राम सखीरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।