फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरौली में सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली/फतेहगंज पश्चिमी। बहन के घर जा रहे दो भाइयों की बाइक सामने आए युवक की मोटर साइकिल से भिड़ गई। जोरदार टक्कर लगने से दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से भाग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिए।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी के गांव रसूला चौधरी निवासी सगे भाई वली शेर (51) और शमशेर (46) सोमवार को बहन नगमा के घर थाना सिरौली के गांव रम्पुरा जा रहे थे। दोपहर करीब 11 बजे अजमेर और रम्पुरा के बीच पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई। बताते हैं कि सामने से आए बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उनकी मोटर साइकिल टकराने के बाद रोड किनारे खाई में जा गिरी, जिससे उनके सिर में चोट लगने से अधिक खून बहने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। उनके पास मिले पहचान पत्र से शिनाख्त होने के पर पुलिस ने सूचना उनके बहनोई मोहम्मद सफी को दी तो रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से भाग गया। पुलिस ने उसकी बाइक को कब्जे में ले लिया है और उसकी तलाश कर रही है।
ग्राम प्रधान जमाल सेठ ने बताया कि दोनों भाई अपनी भानजी की विदा कराने के लिए बहन के घर जा रहे थे। उनकी भांजी का ससुराल वालों से मनमुटाव चल रहे था। जिसका निपटारा करने के बाद वह उसे लेने जा रहे थे। सिरौली थाने के कार्यवाहक कोतवाल सूपेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक कब्जे में लेकर मौके से भागे युवक की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलते ही मामला दर्ज करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमशेर पिछले काफी समय से सी बी गंज थाने के गांब तिलियापुर में अपना मकान बनाकर पत्नी बच्चों के साथ रहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें