फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवकुटी में चौबीस घंटे के भीतर तीन लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवकुटी में चौबीस घंटे के भीतर तीन लूट
विज्ञापन

तमंचा सटाकर बाइक सवार बदमाशों ने लूटे मोबाइल एवं पर्स
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। शिवकुटी इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। चौबीस घंटे के भीतर बदमाशों ने लूट की तीन वारदात अंजाम देकर पुलिस को सीधे चुनौती दे डाली। मंगलवार आधी रात करीब एक बजे शंकरघाट, तेलियरगंज निवासी अंकुर गौतम पुत्र इंद्रपाल गौतम अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सनसाइन स्कूल के पास पहुंचे पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने उनको रोक लिया। पीछे बैठे बदमाश ने तमंचे की नोक पर उनसे मोबाइल एवं नकदी छीन ली और जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना तुरंत शिवकुटी पुलिस को दी लेकिन पुलिस बदमाशों को तलाश नहीं कर सकी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी तरह मलाकहरहर निवासी अजय कुशवाहा से नया पुरवा मोड़ पर ही दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनसे मोबाइल एवं पर्स लूट लिया। भुक्तभोगी के मुताबिक वह सोमवार रात करीब साढ़े बारह बजे घर लौट रहे थे तभी बदमाशों ने जान से मार डालने की धमकी देते हुए पर्स, मोबाइल छीन लिया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने दो मोटर साइकिल सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तीसरी वारदात मजार चौराहे के पास सोमवार रात करीब साढ़े बारह बजे घर लौट रहे कैलाश बाबू पुत्र रामकरन निवासी अलोपीबाग के साथ हुई। जैसे ही मजार चौराहे पर पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उनको तमंचा सटाकर पर्स एवं मोबाइल लूट लिया। घटना के तुरंत बाद भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस बदमाशों का कुछ पता नहीं लगा सकी। इंस्पेक्टर शिवकुटी का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें