आईटीआई के छात्र पर लाठी-डंडों से हमला, मामला दर्ज
गोहाना। गांव कटवाल निवासी आईटीअई के छात्र ने गांव के दो युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायल युवक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां उसे गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। गांव कटवाल निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि वह गोहाना आईटीआई में पढ़ता है। वह 7 जून को आईटीआई से पढ़ने के बाद बस से अपने गांव जा रहा था। गांव के बस स्टैंड पर नवीन व गुलशन खड़े थे। उसके गांव में पहुंचने पर वह कहासुनी करने लगे। उसके विरोध जताने पर युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। बाद में वह फरार हो गए। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।