फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बमबाजी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बमबाजी का आरोपी 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन


धूमनगंज थाने में दर्ज आठ मामलों में था वांछित


अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। धूमनगंज थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले समेत आठ मामलों का वांछित शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का दावा है कि उसके पास से तमंचा, दो कारतूस व तीन खोखे बरामद किए गए हैं। इस दौरान उसका साथी भाग निकला। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है।
एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार रात धूमनगंज थाने के एसएसआई शैलेष सिंह गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि मरियाडीह की तरफ से कुछ लुटेरे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जाने वाले हैं। इस पर विष्ण्ुापुरी कॉलोनी के पास फोर्स ने घेराबंदी की। इसी दौरान बाइक से दो युवक आते दिखे। रुकने का इशारा करने पर दोनों भागने लगे। इस दौरान एक युवक को पकड़ लिया गया जबकि उसका साथी भाग निकला। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम साहिबा उर्फ मो. इसराइल पुत्र इसरार निवासी मलावा खुर्द झूंसी, हाल पता मरियाडीह धूमनगंज बताया। उसके पास से एक तमंचा, तीन खोखे व दो कारतूस बरामद हुए। उसने फरार साथी का नाम वसीम पुत्र हनीफ निवासी गयासुद्दीनपुर बताया। साथ ही अपने पास से बरामद अपाचे बाइक के बारे में बताया कि यह चोरी की है जिसे वसीम ने उसे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहन पूछताछ में पता चला कि साहिबा पर धूमनगंज थाने में आठ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से दो मुकदमे जानलेवा हमले के हैं। पुलिस ने बताया कि साथी मो. वसीम और इमरान मुर्गी के साथ 20 मार्च 2018 को गयासुद्दीनपुर निवासी नूरजहां व उसके परिवार पर फायरिंग की थी। ठीक आठ दिन बाद एक बार फिर नूरजहां, जो तब अपने भाई के घर थी, व उसके परिवार पर घर में घुसकर हमला किया था। पुलिस का कहना है कि साहिबा लूट के भी चार मामलों में नामजद है। उसका फरार साथी वसीम भी शातिर अपराधी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें