फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से ग्रामीण बैंक में लगी आग, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से ग्रामीण बैंक में लगी आग
विज्ञापन

कंप्यूटर, कई फाइलें और कैमरा जलकर हुआ राख, लगी भीड़
ग्रामीणों और बैंककर्मियों के अथक प्रयास से बुझाई गई आग
अमर उजाला ब्यूरो
झूंसी। सरायइनायत थाना क्षेत्र के सरायइनायत स्थित बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में बृहस्पतिवार की शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे वहां खलबली मच गई। बाद में बैंककर्मियों और ग्रामीणाें की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में बैंक परिसर के भीतर रखी कई फाइलें और अन्य सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

सरायइनायत थाना क्षेत्र के सरायइनायत गांव में जीटी रोड के किनारे बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा है। रोज की तरह बृहस्पतिवार की शाम को तकरीबन साढ़े छह बजे तक बैंक प्रबंधक समेत अन्य कर्मचारी बैंक की शाखा पर ताला बंदकर घर चले गए। इसी बीच सीसी टीवी कैमरे में हुए शार्ट सर्किट से आग लग गई। आसपास के ग्रामीणों ने बैंक के भीतर से धुआं उठता देखा तो सन्न रह गए। मामले की जानकारी तत्काल ग्रामीणों ने बैंक प्रबंधक आशीष राय को दी। प्रबंधक तब घर के रास्ते में थे। वह रास्ते से ही बैंक के लिए वापस हो गए। मौके पर पहुंचकर प्रबंधक और ग्रामीण ताला खोलकर बैंक परिसर के भीतर पहुंचे। भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें