फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने देर रात अवैध परिवहन के खिलाफ की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आधी रात ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई, 23 ट्रक सीज
विज्ञापन

छापेमारी की कार्रवाई से हड़कंप, नए पुल से लेकर मामाभांजा चौकी तक खड़े रहे ट्रक
नैनी। ट्रकों की ओवरलोडिंग, बगैर रवन्ना परिवहन की शिकायत और जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम करछना, सीओ करछना, एआरटीओ प्रवर्तन, खनन निरीक्षक की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात लेप्रोसी मिशन चौराहे पर छापा मारकर 23 ट्रकों को सीज कर साढ़े सात लाख का जुर्माना लगाया। छापे की सूचना मिलते ही ट्रक चालकों एवं उसके मालिकों में अफरातफरी मच गई। कार्रवाई के डर से नए यमुना पुल से टीसीआई चौराहे तक कतार में खड़े ट्रकों के चालक वाहन छोड़कर भाग निकले। सभी ट्रकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

करछना में सड़क पर ओवरलोड ट्रकों के चलने की शिकायत पर उपजिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर, क्षेत्राधिकारी करछना अमित कुमार श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रवर्तन रविकांत शुक्ल, खनन निरीक्षक कमलेश सरोज के नेतृत्व में चले अभियान में टीम ने लगभग 200 ट्रकों की जांच की। कार्रवाई की जानकारी होने पर बालू गिट्टी और अन्य समान लदे ट्रकों के चालक वाहन छोड़कर भाग गए। ट्रकों के जहां तहां खड़े रहने के कारण टोल बैरियर से लेकर मामाभांजा चौकी तक ट्रकों की लंबी कतार लग गईं। देर रात शुरू हुई कार्रवाई भोर तक चली। एसडीएम और एआरटीओ की कार्रवाई में कुल 56 ट्रकों के नंबर नोट कर थाने भेजवा दिया। खनन निरीक्षक कमलेश सरोज ने बताया कि पकड़े गए ट्रकों में पांच गिट्टी और बाकी 51 बालू की ट्रकें हैं जो ओवरलोड और बगैर रवन्ने की हैं। इन ट्रकों के मालिकों के आ जाने के बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें