फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊआइमा में अपाचे सवार बदमाशों ने बैंक केंद्र संचालक से तमंचा सटाकर लूटे दो लाख रूपए, मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊआइमा में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से दो लाख लूटे
विज्ञापन

घर के पास बदमाशों ने तमंचा सटाया, धक्का देकर छीना बैग
मौके पर पहुंचे अधिकारी, कांबिंग की गई, नहीं मिले बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
मऊआइमा/हरखपुर (प्रयागराज)। मऊआइमा थाना क्षेत्र के सराय बादशाह कुली गांव में मंगलवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने इलाहाबाद बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को तमंचा सटाकर दो लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों के भागने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसएसपी और एसपी गंगापार आदि अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने हुलिए के आधार पर गंगापार क्षेत्र में कांबिंग की लेकिन कोई मिला नहीं।
सराय बादशाह कुली गांव निवासी शहजाद अंसारी ने हरखपुर में इलाहाबाद बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र खोल रखा है। शहजाद अंसारी प्रतिदिन की तरह मंगलवार की सुबह बाइक से सेवा केंद्र में जाने के लिए निकला। उसके पास बैग में दो लाख और लैपटाप था। जैसे ही वह गांव के समीप नहर के पास बाइक से पहुंचा कि अपाचे सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। जब-तक वह कुछ समझ पाता, बदमाशों ने तमंचा सटाकर रूपए से भरा बैग छीन लिया। शहजाद अंसारी को धक्का देकर बदमाश निकले। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। मऊआइमा की फोर्स मौके पर पहुंच गई। चेकिंग लगा दी गई। कुछ देर बाद एसएसपी अतुल शर्मा, एसपी गंगापार नरेंद्र कुमार सिंह, सीओ सोरांव अमित कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने शहजाद से बदमाशों के हुलिए के बारे में जानकारी ली। गंगापार के कई क्षेत्रों में कांबिंग की गई। क्राइम ब्रांच को भी खुलासे में लगाया गया है। कुछ समय पहले भी गंगापार क्षेत्र में ग्राहक सेवा संचालक से लूट की घटना हुई थी। खुलासे एक स्पेशल टीम भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---- घटना के जल्द खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई। जल्द ही बाइक सवार बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे, और मामले का खुलासा किया जाएगा। अतुल शर्मा, एसएसपी प्रयागराज


फोटो- 101 संचालक शहजाद अंसारी लूट के बाद दहशत में,
102, 103, 104 सचालक से हुई दो लाख रूपए की लूट घटना मामले की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें