फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से मजदूर की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से मजदूर की मौत, पुलिस चौकी पर हंगामा
विज्ञापन

0 पैर फिसलने से ट्रांसफार्मर के खुले तारों की चपेट में आ गया
0 घंटे भर चला विरोध-प्रदर्शन, विधायक, पार्षद भी पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। गोविंदपुर पुलिस चौकी के समीप ट्रांसफार्मर में लगे तारों की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए गोविंदपुर पुलिस चौकी के सामने शव रखकर हंगामा कर दिया। पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

तेलियरगंज के कांशीराम आवास योजना में रहने वाला राजकुमार मजदूरी करता है। बुधवार को गोविंदपुर पुलिस चौकी के बगल में बैठने वाले मोची से मिलने आया था। मुलाकात के बाद वह दोपहर में ट्रांसफार्मर के पास ट्यूबवेल पर नहाने चला गया। लौटते समय पैर फिसलने से वह ट्रांसफार्मर के खुले तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक की भाभी कलावती को घटना की जानकारी दी। नाराज लोगों ने गोविंदपुर पुलिस चौकी के सामने शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन में विधायक हर्ष वर्धन बाजपेई, शिवकुटी पार्षद कमलेश तिवारी, गोविंदपुर के पार्षद मुन्ना शुक्ला, सलोरी के पार्षद मंजीत कुमार साहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मौके पर पहुंचे एसडीओ आरपी सिंह ने मृतक के अंतिम संस्कार के लिए 15 हजार रुपये दिए और आर्थिक सहायता के लिए अधीक्षण अभियंता से वार्ता करके परिजनों को आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें