फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ दी पट्टी, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ दी पट्टी, मुकदमा
विज्ञापन


डॉक्टर के खिलाफ दी गई तहरीर पर हुई रिपोर्ट
सिविल लाइंस स्थित शकुंतला अस्पताल का मामला

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। सिविल लाइंस स्थित शकुंतला अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान एक महिला मरीज के पेट में पट्टी छोड़ दी गई। यह आरोप मरीज के पति ने लगाते हुए अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

धूमनगंज के सूबेदारगंज में रहने वाला मुकुल वाहन पुत्र बद्री प्रसाद वाहन चालक है। उसने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 28 अप्रैल को उसकी पत्नी प्रीति की तबियत खराब हो गई। जिस पर वह उसे लेकर शकुंतला अस्पताल पहुंचा और डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने पेट का ऑपरेशन कराने की सलाह दी। मुकुल का कहना है कि इसके बाद उसने डॉक्टर के कहने के अनुसार प्रीति को अस्पताल में भर्ती कराया और कुछ दिनों बाद उसका ऑपरेशन हुआ। छह मई को ऑपरेशन के बाद प्रीति को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। दो जून को प्रीति की तबियत अचानक फिर खराब हो गई। इस पर वह उसे लेकर अस्पताल में पहुंचा तो एक्सरे कराने के लिए कहा गया। एक्सरे में पता चला कि प्रीति के पेट में पट्टी छूट गई है। इसी वजह से उसके पेट में संक्रमण हुआ और उसकी तबियत बिगड़ी। मुकुल का कहना है कि उसकी पत्नी मौजूदा समय में प्रीतमनगर स्थित एक अस्पताल में मौत से जूझ रही है। उधर मुकल ने मामले की शिकायत सिविल लाइंस पुलिस से की। जिस पर पुलिस ने शकुंतला अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें