फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दरोगा ने किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दरोगा ने किया रेप
विज्ञापन


फेसबुक से हुई थी दोस्ती, दो साल तक किया शोषण
हाल ही में लोअर पीसीएस में हुआ है चयन

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। शहर में किराए का कमरा लेकर सिविल सेवा की तैयारी करने वाली एक छात्रा को शादी के नाम पर छला गया। कुछ दिन पहले तक अतरसुइया थाने में तैनात रहे एक दरोगा ने उसके साथ दुराचार किया। युवती ने शादी की बात की तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। एसएसपी ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर का आदेश दिया। हालांकि देर रात तक रिपोर्ट नहीं लिखी जा सकी थी।
विज्ञापन

हमीरपुर जिला निवासी युवती शहर के ममफोर्डगंज में किराए के कमरे में रहकर सिविल सेवा की तैयारी कर रही है। दो साल पहले फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती अतरसुइया थाने में तैनात एक दरोगा से हुई। धीरे-धीरे दोनों में फोन पर बातें होने लगी और फिर वे एक-दूसरे के करीब आ गए। युवती का आरोप है कि दरोगा ने शादी करने की बात कहकर उसे भरोसे में ले लिया। साथ ही उससे शारीरिक संबंध बनाया। हाल ही में दरोगा का लोअर पीसीएस में चयन भी हो गया। 15 दिन पहले उसका तबादला भी हो गया। युवती का आरोप है कि उसने जब शादी की बात की तो दरोगा मुकर गया। उसने शादी की बात से इंकार कर दिया। अपने साथ हुए धोखे की शिकायत लेकर वह थाने पहुंची तो उसे टरका दिया गया। आरोप है कि मामला विभाग से जुड़ा होने के कारण उसकी शिकायत नहीं सुनी गई। इसके बाद उसने एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी गंगापार से शिकायत की। पूरे प्रकरण की जानकारी के बाद एसपी गंगापार ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। शुक्रवार को आदेश कर्नलगंज थाने पहुंचने पर हड़कंप मच गया। हालांकि देर रात तक रिपोर्ट नहीं लिखी जा सकी थी। इस बारे में कर्नलगंज इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह का कहना है कि शाम को पीड़िता खुद थाने पहुंची। उसने एक-दो दिनों तक मामले में कोई कार्रवाई न किए जाने की बात कही। फिलहाल इसीलिए रिपोर्ट नहीं लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें