फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू से छेड़खानी की रिपोर्ट लिखाने के बाद दो बार पिटे बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। बहू से छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई तो आरोपी रंजिश मान गए। जमानत पर रिहा होते ही उन्होंने पीड़ितों के घर आकर मारपीट कर दी। घरवालों ने इस उम्मीद से पुलिस को तहरीर दी कि वह आरोपियों पर कार्रवाई करेगी तो उनका हौसला टूट जाएगा, लेकिन पुलिस जांच ही करती रह गई और थाने में दोबारा तहरीर दिए जाने से भड़के आरोपियों ने फिर घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान ब्रेन हैमरेज होने से घर के एक बुजुर्ग की जान चली गई। अब पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है। आरोपी फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को घर के बाहर बैठक में 65 साल के बुजुर्ग शंकरलाल की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी मौत के बाद रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। यहां शंकरलाल के बेटे ने बताया कि उनकी भाभी को गांव का ही काले नाम का दबंग परेशान करता था। उन्होंने भाभी को महीने भर पहले उनके किला क्षेत्र स्थित मायके भेज दिया था। आरोपी ने वहां भी पहुंचकर उनके साथ छेड़खानी की तो भाभी के भाई ने उसे पीटकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया और किला थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट भी करा दी।
पांच दिन पहले ही काले जमानत पर जेल से छूटा था। दो दिन पहले उसने फतेहगंज में उनके पिता को घेरकर मारपीट की। पिता ने थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी तो आरोपी ने भी झूठी तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने पचास हजार रुपये उन्हें दिए थे, वापस न करने पर पीट दिया। पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आरोपी का हौसला और बढ़ गया। वह अपने भाई, चाचा और भतीजे को लेकर शनिवार दोपहर बाद फिर उनकी चौपाल में आ धमका। यहां उनके पिता को अकेला देख मारपीट की और धमकाया। मारपीट के दौरान सिर में चोट आने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस पर भी आरोप
मृतक शंकरलाल के बेटे का कहना था कि आरोपियों के साथ थाने के दो पुलिसकर्मी भी थे जो साथ में ही फरार हो गए। उनका नाम नहीं जानते पर भाभी ने उनका चेहरा देखा है। इन पुलिसकर्मियों का जिक्र रिपोर्ट में क्यों नहीं किया, ये पूछने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

दो दिन पहले दोनों पक्षों से मारपीट की तहरीरें आई थीं। पुलिस इनकी जांच कर ही रही थी कि इन लोगों ने घर जाकर बुजुर्ग से मारपीट कर दी। हत्या की रिपोर्ट लिख ली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी देखेंगे। पुलिस की घटना में कोई भूमिका नहीं, न कोई पुलिसकर्मी उनके घर गया था। - रामकुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पश्चिमी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें