फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलोरी में छात्रों के दो गुट़ भिड़े, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोरी में छात्रों का बवाल, एटीएम और दुकानें तोड़ी
विज्ञापन

-सब्जी की दुकानों को भी ढकेला, पुलिस पहुंची तो भागे छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। शहर के सलोरी इलाके में बृहस्पतिवार रात छात्रों और के दो गुटों के बीच टकराव हो गया। मारपीट के बाद छात्रों ने शुक्ला मार्केट में बवाल कर दिया। सब्जी की दुकानों को पलट दिया और शराब की दुकान पर पथराव किया। इसके अलावा एक एटीएम में भी तोड़फोड़ कर दी। कंट्रोल रूम से सूचना पाकर यूपी 100 की कई पीआरवी और कर्नलगंज समेत कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची तो उपद्रव कर रहे युवक भाग गए। देर रात तक सलोरी इलाके में पुलिस बल मुस्तैद रहा।
सलोरी इलाके में हजारों छात्र लॉज में रहकर पढ़ाई करते हैं। स्थानीय लोगों या आपस में कहासुनी पर अक्सर छात्रों का हंगामा होता है। बृहस्पतिवार रात भी करीब साढे़ नौ बजे शुक्ला मार्केट के पास छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। दोनों तरफ से दर्जनों छात्र आकर मारपीट करने लगे। फिर एक गुट के छात्रों ने दुकानों पर हमला कर दिया। दुकानदारों को पीटा और सामान फेंक दिए। सब्जी के ठेले पलट दिए। इतना ही नहीं, शराब की दुकान तथा निजी बैंक के एटीएम पर भी पथराव कर दिया। एटीएम के कांच चूर हो गए। हंगामा बढ़ते देख किसी ने फोन से सूचना दी तो यूपी 100 डायल की आठ पीआरवी में पुलिसकर्मी पहुंच गए। कर्नलगंज और शिवकुटी थाने की पुलिस भी पहुंची। पुलिस को देख छात्र पथराव करते हुए भाग गए। पुलिस बल ने उपद्रवियों को गलियों में खदेड़ा। कर्नलगंज थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि दुकानदारों और बैंक से तहरीर लेकर हमलावर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

0000000000
कटरा में मॉल में की मारपीट और पथराव
इलाहाबाद (ब्यूरो)। शहर के कटरा इलाके में बृहस्पतिवार रात रिलायंस के मॉल में युवकों और कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। झगड़े के बाद युवक पथराव करते हुए भाग गए। हल्ला बमबाजी का मच गया था। अफसरों से शिकायत पर कई थानों की पुलिस पहुंची। हमलावर युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, तीन-चार युवक कई रोज से इस मॉल में जाते और बेवजह टहलने के बाद लौट जाते थे। बृहस्पतिवार को भी वे मॉल में घुसे तोमैनेजर ने उनकी निगहबानी की। इस पर युवक चिढ़ गए। वे झगड़ा और मारपीट करने लगे। कर्मचारियों से मारपीट के बाद बाहर निकलकर युवकों ने ईंट-पत्थर भी फेंके। एक धमाका भी हुआ तो हल्ला मचा कि बम से हमला किया गया है। मैनेजर ने अफसरों को सूचना दी तो पुलिस पहुंची मगर हमलावर भाग गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें