फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला प्रतियोगी छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। अल्लापुर में किराये पर रहने वाला प्रतियोगी छात्र फांसी पर लटका मिला। जांच के बाद पुलिस का कहना है कि उसने सुसाइड किया। शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रजनीकांत यादव उर्फ गोलू (18) पुत्र कैलाश यादव आजमगढ़ के गोथांव गांव का रहने वाला था। वह अल्लापुर में किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। इस मकान में ग्राउंड फ्लोर पर मकान मालिक का परिवार रहता है जबकि ऊपर बने कमरों में छात्र रहते हैं। गोलू के साथ उसका पार्टनर सुनील भी रहता था लेकिन दो दिन पहले ही वह घर चला गया था। मंगलवार सुबह से ही गोलू को किसी ने नहीं देखा था। उसका दरवाजा भी बंद था। शाम को बगल में रहने वाले छात्र ने आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उसने मकान मालिक को सूचना दी। किसी तरह रोशनदान से कमरे में झांका गया तो गोलू फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और कमरे में जाकर शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई कुछ बता नहीं सका। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। घरवालों को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें