प्रवेश भवन पर हेल्प लाइन चलाने वाले छात्रों से मारपीट
0 कर्नलगंज थाने पहुंचकर छात्रों ने एफआईआर को दी तहरीर
इलाहाबाद। इविवि प्रवेश भवन पर नव प्रवेशी छात्रों को सुविधा देने के लिए हेल्पलाइन कैंप लगाए आइसा के दो छात्रों से अचानक शाम को पहुंचे कुछ लोगों ने मारपीट की। इन छात्रों का कहना है कि वह बाहर से आने वाले छात्रों को प्रवेश के समय होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए कैंप लगाए हैं, वहीं दूसरे छात्र संगठनों को इनकी गतिविधियां ठीक नहीं लगी और उन्होंने विरोधी छात्र संगठन के सदस्यों से मारपीट कर ली। आइसा के लोगों ने कर्नलगंज थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराने केलिए अर्जी दी तो थाने से उन्हें विवि चौकी भेज दिया गया। अभी तक इन छात्रों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज नहीं किया गया। इस संबंध में विवि के प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे का कहना है कि विवि प्रवेश भवन पर छात्रों की मदद के नाम पर कुछ छात्र संगठन के लोग प्रवेश भवन के अंदर घुसकर अराजकता करते हैं, यदि यह बृहस्पतिवार को भी नहीं माने तो प्रवेश भवन पर उनका प्रवेश रोक दिया जाएगा।