फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलर को गोली मारने वाला पकडा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी टकराने पर गोली मारने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

0 आईटीबीपी के सिपाही का पिस्टल लिए था उसका छोटा भाई
इलाहाबाद। धूमनगंज इलाके के नीमसराय कॉलोनी में तीन दिन पहले कार से बाइक टकराने पर दर्जी जान मोहम्मद को गोली मारने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल जब्त की गई और कार को भी सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नागेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर दर्जी जान मोहम्मद को गोली मारकर भागने वाले व्यक्ति की वैगन आर कार का नंबर मिल गया था। रजिस्ट्रेशन नंबर से नाम-पता जुटाकर पुलिस खोजबीन कर रही थी तभी बुधवार दोपहर मुंडेरा बाजार के पास कार दिख गई। उसे रोककर कार में मौजूद प्रवीण कुमार यादव को पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल मिली। पिस्टल का लाइसेंस उसके भाई नवीन कुमार के नाम पर है जो आईटीबीपी में सिपाही है। 28 वर्षीय प्रवीण के बारे में पता चला कि वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। वह भाई की पिस्टल लेकर कार में घूम रहा था तभी जान मोहम्मद की बाइक से हल्का धक्का लग गया। इतनी सी बात पर उसने गोली चला दी थी। जान के जांघ में गोली धंसकर पार हो गई थी। पुलिस ने कार भी सीज कर दी तभी पिस्टल जब्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें