गेस्ट हाउस बवाल मामले में छात्रावासियों पर केस
प्रयागराज। बैंक रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान घुसकर बवाल एवं तोड़फोड़ के आरोप में इविवि छात्रावास के अज्ञात छात्रों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 15 अप्रैल को उक्त गेस्ट हाउस में विवाह कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान एक छात्रावास के कई छात्र वहां खाना खाने पहुंच गए। आरोप है कि खाना खाने के दौरान ही उन लोगों ने वहां मौजूद युवतियों पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। इस पर परिवार के लोगों ने जब छात्रों को टोंका तब विवाद शुरू हो गया। थोड़ी देर बाद दर्जनों छात्र वहां पहुंच गए और हंगामा करते हुए वहां रखे सामानों में तोड़फोड़ करने लगे। घटना के पांच दिन बक्शी खुर्द, दारागंज निवासी विजय प्रकाश की तहरीर पर अज्ञात छात्रावास के अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अनूप सिंह के मुताबिक मामले की विवेचना शुरू कर दी गई। विवेचना में चिन्हित छात्रों के खिलाफ कार्रवाई होगी।