विवि प्रशासन ने दर्ज कराया मुकदमा
उधर शनिवार को तीनों हॉस्टलों में हुई कार्रवाई के बाद विवि प्रशासन की ओर से कर्नलगंज थाने में तहरीर दी गई है। इसमें कहा गया है कि मुस्लिम बोर्डिंग, एएनझा व हॉलैंड हाल हॉस्टल में तलाशी अभियान के दौरान कुल 38 कमरों में अवैध कब्जा पाया गया। जिस पर सामान बाहर करवाकर इन कमरों को सीज कर दिया गया है। इस कार्रवाई का संज्ञान लेकर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज िकिया जा रहा है।