फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपा पुल से गंगा में गिरी एसयूवी, व्यवसायी के बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000000

गंगा मेें गिरी एसयूवी, कारोबारी के बेटे की मौत
रविवार देर रात मेला सेक्टर नंबर छह स्थित पीपा पुल 15 पर हुआ हादसा
अनियंत्रित कार रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी
रिश्तेदार बचाया गया, शाम तक नहीं निकाला जा सका था वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कुंभ मेला क्षेत्र में रविवार देर रात हुए हादसे में कारोबारी के बेटे की मौत हो गई। वह रिश्तेदार युवक के साथ लौट रहा था तभी पीपा पुल 15 पर एसयूवी कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस दौरान रिश्तेदार युवक को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन, कारोबारी के बेटे को नहीं बचाया जा सका। देर शाम तक नदी में गिरी कार को बाहर नहीं निकाला जा सका था।
बैरहना स्थित तालाब नवल राय मोहल्ले में रहने वाले अरविंद कुमार मिश्रा शहर के बड़े कारोबारी हैं। पेट्रोल पंप के अलावा उनके ट्रैवेल्स व अन्य कई व्यवसाय हैं। उनके दो बेटों में छोटा अभ्युदय मिश्रा (20) बीकॉम की पढ़ाई करने के साथ ही व्यवसाय में पिता का हाथ भी बंटाता था। इन दिनों घर के कुछ लोग माघ मेले में कल्पवास कर रहे हैं। रविवार रात वह फुफेरे भाई प्रांजल त्रिपाठी निवासी कटघर के साथ वहीं गया था। रात करीब दो बजे दोनों एसयूवी कार से घर लौटने लगे। दोनों सेक्टर नंबर छह स्थित पीपा पुल 15 से आगे बढ़ ही रहे थे कि तभी गाड़ी चला रहा अभ्युदय कार पर से नियंत्रण खो बैठा। कार किनारों पर तार से की गई बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। हादसे से वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और इसके बाद पास में ही कैंप कर रही एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। जवानों ने प्रांजल को तो बचा लिया लेकिन, अभ्युदय का कुछ पता नहीं चला। टीम खोजबीन में लगी रही और करीब दो घंटे बाद 3.45 मिनट के आसपास अभ्युदय पीपा पुल नंबर 14 के पास बेसुध हालत में मिला। आननफानन में अस्पताल भेजवाया गया लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब तक घरवाले भी पहुंच गए थे। बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही उनमें चीखपुकार मच गई। उधर, नदी में गिरी कार देर शाम तक बाहर नहीं निकाली जा सकी थी। पुलिस, एनडीआरएफ के जवान जेसीबी, हाईवा के जरिए वाहन को बाहर निकालने के प्रयास में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी में गिरे एक युवक को बचा लिया गया है जबकि दूसरे युवक की मौत हो गई है। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, ऐसे में शव पंचायतनामे के बाद उन्हें सौंप दिया गया। कार नदी से बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-प्रमोद कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक थाना भारद्वाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें