शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला महुआ टोला में मकान के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। महुआ टोला निवासी ओम प्रकाश की पत्नी सुषमा ने बताया कि पड़ोसी सोनपाल, छोटू, नरेश व लालाराम ने उसके घर के दरवाजे को उखाड़कर फेंक दिया। विरोध पर सुषमा और उसकी बेटी के साथ मारपीट की। उधर दूसरी ओर सोनपाल पुत्र बचान ने दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर के पास खड़ा था, इसी दौरान ओम प्रकाश, लकी और सनी ने लाठी डंडे से उसे व उसकी बहन को पीट दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र ओझा ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो