फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज अजगरा उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति ध्वस्त हो चुकी है। अघोषित कटौती से लोग परेशान हो चुके हैं। इसे लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है। रानीगंज अजगरा उपकेंद्र से क्षेत्र के मिश्रपुर, लीलापुर, साहबगंज, तेजगढ़, संडवादुबान, मुल्तानीपुर, देवली, छेमासरैया, बरदैत, हरिहरपुर कैलहा, खरगपुर, दानूपुर, संडवा सोमवंशियान, पूरे बीरबल, सागरपुर, घूरीपुर, सिंधौर, दूल्हेपुर, सतनापुर सहित 40 गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है। उपकेंद्र द्वारा अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। सुबह दर्शन देने के बाद बिजली गुल हो जाती है तो शाम हो आती है। घंटेभर आपूर्ति के बाद देरशाम बिजली गुल होती है तो लोगों रात अंधेरे में बीतानी पड़ती है। इसे लेकर लोगों में गहरी नाराजगी है। उनका कहना है कि उपकेंद्र पर शिकायत करने पहुंचते हैं तो यहां न तो जेई की उपस्थिति मिलती है और न ही कर्मचारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें