फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली कमरे में लटका मिला किशोर का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे फ्लोर में टका मिला किशोर का शव
विज्ञापन

साहिबाबाद। खोड़ा की एक बिल्डिंग के चौथे फ्लोर के खाली कमरे में कुंदे से एक किशोर का शव सोमवार को लटका मिला। परिजनों ने उसी बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर किराए में रहने वाले एक युवक पर दोस्तों के साथ मिलकर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवक ने किशोर को अपनी बहन से बात करते हुए रविवार को देख लिया था। इस पर युवक ने बेटे की पिटाई की थी। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की तो इसके बाद युवक ने किशोर की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को हिरास्त लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से मुरादाबाद के रहने वाले अरविंद कुमार खोड़ा के अर्चना एंक्लेव में पत्नी और बच्चों के साथ किराए में चौथे फ्लोर पर ही रहते हैं। वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक हैं। अरविंद ने बताया कि उनका बेटा राकेश (15) दिल्ली की न्यू कोंडली स्थित सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था। रविवार दोपहर उनके बेटे को सेकेंड फ्लोर में रहने वाले युवक ने अपनी बहन से बात करते हुए देख लिया था। आरोप है कि इससे नाराज होकर उसने राकेश से मारपीट की। राकेश की मां ने बीचबचाव कर राकेश को कमरे में जाने के लिए कहा। इसके बाद वह नेहरू गार्डन पुलिस चौकी पर पहुंची। पुलिस ने राकेश की मां को थाने में शिकायत करने के लिए कहा। इससे परेशान होकर मां घर लौटी तो राकेश का शव चौथे फ्लोर पर ही खाली कमरे में पंखे के कुंदे से चुन्नी के सहारे लटका पाया। परिजनों ने खोड़ा थाने में तहरीर दी है। एसएचओ धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रह है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का लगाया आरोप
परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक के खिलाफ खोड़ा थाने में शिकायत देनी चाही, लेकिन पुलिस ने लेने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन सोमवार दोपहर फिर खोड़ा थाने पहुंचे और शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप, बहनों ने देखा मारपीट करते
पिता अरविंद ने बताया कि उनकी तीन बेटियां और दो बेटे हैं। जिस समय राकेश की मां पुलिस को बुलाने गई थी, उसी समय पड़ोसी युवक अपने दोस्तों को बुलाकर राकेश को पीटते हुए खाली कमरे में ले गया था। उनका आरोप है कि बेटियों ने युवकों के हाथ भाई को पिटते देखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें