घर में घुसकर बैग से उड़ा दी नगदी
इलाहाबाद (ब्यूरो)। शहर के कैंट इलाके में कमला नगर मुहल्ले में चोरों ने घर में घुसकर बैग से नगदी पार कर दी। कैंट थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कमला नगर एडीए कॉलोनी की एमआईजी स्कीम निवासी वीरेंद्र श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि उनके घर में चोरी की यह घटना 30 नवंबर की है। घर के भीतर रखे बैग से 64 हजार रुपये चोरी हो गए। चोरी की यह कारगुजारी किसने की, फिलहाल इस बारे मेें कुछ पता नहीं चल सका है।