फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बसो-वैन की जांच, र्जुमाना और चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली गाड़ियों की चेकिंग, जुर्माना वसूल दी चेतावनी
विज्ञापन

-ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार सुबह चार स्कूलों के पास की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। यातायात माह के तहत बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने स्कूली वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। शहर के चार बड़े कान्वेंट स्कूल के पास बच्चों को स्कूल छोड़कर खड़ी बस, वैन समेत 45 गाड़ियों की जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर जुर्माना वसूलते हुए संचालकों को आइंदा सीज करने के चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में बुधवार सुबह करीब आठ से नौ बजे के बीच सीओ रामप्रकाश और इंस्पेक्टर अशोक मिश्रा के साथ कई टीएसआई ने तेलियरगंज में महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर, सिविल लाइंस में सेंट मेरीज कान्वेंट, ब्वायज हाईस्कूल तथा गर्ल्स हाईस्कूल के पास स्कूल बस, वैन, ऑटो की चेकिंग शुरू की। ये गाड़ियां बच्चों को स्कूल पहुंचाने के बाद खड़ी थीं। ट्रैफिक पुलिस को देख ड्राइवर भागने लगे तो उन्हें घेरकर रोका गया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर के मुताबिक, जांच में 45 स्कूली वाहनों में कई तरह की खामी मिली। इन गाड़ियों से 75 हजार रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही मालिक को खामियां दुरुस्त करने की चेतावनी दी गई। सीज करने पर बच्चों को घर पहुंचाने में भारी दिक्कत होती इसलिए फिलहाल जुर्माना वसूली और चेतावनी का फैसला किया गया। इसके अलावा ट्रैफिक माह अभियान के तहत बुधवार को दिन भर में 538 वाहनों की चेकिंग में दो लाख 47 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान 232 गाड़ियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें