फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने पकड़ी घर से भागी हुई बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ को जंक्शन पर मिली घर से भागी हुई बच्ची
विज्ञापन

0 गंदगी फैलाने और धूम्रपान करने वालों के खिलाफ चला अभियान
इलाहाबाद (ब्यूरो)। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की इलाहाबाद जंक्शन पोस्ट द्वारा बुधवार को चेकिंग के दौरान घर से लावारिस हालत में घूमती हुए एक बच्ची मिली। बच्ची से पूछताछ की गई तो उसने अपना घर दिल्ली में बताया। उसने बताया कि उसकी सौतेली मां द्वारा की जाने वाली पिटाई की वजह से वह अपने घर से भाग कर यहां पहुंची। उसने अपने घर जाने की भी जिद की। लिखा पढ़ी के बाद आरपीएफ ने संबंधित बच्ची रेलवे चाइल्ड लाइन की आरती केसरवानी को सौंप दी।
विज्ञापन

उधर इलाहाद जंक्शन पर अवैध वेंडरों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान भोला साहू और आमिर नाम के दो अवैध वेंडरों को पकड़ा गया। इसके अलावा धूम्रपान करने के आरोप में राजू सिंह, सुनील को और गंदगी फैलाने के आरोप में रिषभ, सुशील, कमलेश, अजय केसरवानी, हीरालाल और मोहम्मद अरबाज को पकड़ा गया। आरपीएफ जंक्शन के प्रभारी पीके राणा के मुताबिक सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें