फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते ने कराया दंगल, आधी रात दौड़ी पुलिस

Thu, 29 Dec 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
other
विज्ञापन
शहर के राजापुर इलाके में मंगलवार आधी रात एक महिला के पालतू कुत्ते ने पड़ोसी को काटकर दंगल करा दिया। कुत्ता काटने की बात कंट्रोल रूम को दो गुटों में भिड़ंत में फायरिंग की घटना के रूप में बताई गई तो पुलिस दौड़ पड़ी। एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइंस समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचे। पूछताछ में वास्तविकता पता चली तो अफसरों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के आक्रोशित लोगों ने पुलिस ने समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


राजापुर में रहने वाली एक महिला ने कुत्ता पाल रखा है। मंगलवार की रात महिला के पड़ोस में रहने वाला एक युवक कहीं से घर लौट रहा था। तभी पड़ोसी महिला का कुत्ता उसे देखकर भौंकने लगा। युवक ने कुत्ते से बचने का प्रयास किया लेकिन कुत्ता उसके पीछे ही पड़ गया था। आखिर में कुत्ते ने दौड़ाकर युवक को काट लिया। कुत्ते के क ाटने से नाराज युवक गाली देते हुए महिला के घर शिकायत करने पहुंच गया।

रात के सन्नाटे में गालियां और आरोप सुनकर घर से बाहर निकली महिला का गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया। दोनों पक्षों में तीखी बहस के बाद मामला बढ़ गया। गाली गलौज सुनकर पड़ोसियों की नींद टूटी और वे बाहर निकल आए। मामला बिगड़ता देख महिला की बहन ने कंट्रोल रूम को फायरिंग की सूचना दे दी। सेट पर फायरिंग की सूचना प्रसारित होते ही एसपी सिटी विपिन टाडा, सीओ डीपी तिवारी इंस्पेक्टर कैंट, सिविल लाइंस पुलिस समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। किसी तरह पुलिस ने समझाबुझाकर हंगामा शांत कराया। इंस्पेक्टर कैंट राकेश अवस्थी ने बताया कुत्ते के काटने के बाद माहौल गरमा गया था। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें