फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर के क्रेडिट कार्ड से पांच मिनट में निकल गए 1.37 लाख

Tue, 15 Aug 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
रेल विद्युतीकरण में तैनात अभियंता विक्रम चंद्रा के एच़ड़ीएफसी क्रेडिट कार्ड से रविवार देर रात पांच मिनट में 1.337 लाख रुपये निकल गए। बैंक ने क्रेडिट कार्ड को ब्लाक  करने का संदेश मेल से भी भेजा लेकिन क्रेडिट कार्ड ब्लाक नहीं हुआ और भुगतान भी लिमिट से ज्यादा  कर दिया गया। जिसकी शिकायत बैंक में नहीं सुनी गई। सोमवार देर शाम विक्रम चंद्रा ने पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा दी है। जिसके आधार पर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अलोपी बाद स्थित पंजाबी कालोनी निवासी विक्रम चंद्रा ने बताया कि ुउनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट 1.30 लाख है। पहले से ही 40 हजार की क्रेडिट का इस्तेमाल कर लिया गया था। उसके बावजूद क्रेडिट से अधिक भुगतान कर दिया गया। साइबर सेल में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा है कि सिर्फ पांच मिनट में 1.37 लाख क्रेडिट कार्ड से निकाल लिए गए। यह रकम  वाटमार्ट डाटकाम, नेट फ्लेक्स डाट काम, यूएसडी एंड ईयूआर फ्राम लिमा, वीडिएट एलडीए, एयर इंडिया आदि कंपनियों को कर दिया गया।
क्रेडिट कार्ड से रकम निकलने के दौरान हेल्पलाइन नंबूर पर फोन किए गए लेकिन कोई रेस्पॉस नहीं मिला। जबकि 100 नंबर डायल किया  तो तत्काल रेस्पॉस मिला।  उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को इसकी शिकायत पुलिस के साइबर सेल में कर सकते हैं। सुबह एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक से संपर्क किया तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसी के बाद पुलिस के साइबर सेल में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें