फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आंध्र प्रदेश से आई श्रद्धालु की अलोपी बाग में चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। दारागंज थाना क्षेत्र के अलोपीबाग इलाके में 14 जून को आंध्र प्रदेश से आई महिला श्रद्धालु की चेन बदमाशों ने छीन ली। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले साईं कृष्ण नगर निवासी मधुरिमा अपने परिवार और गांव वालों के साथ संगम स्नान के लिए आईँ थीं। 14 जून को स्नान के बाद सभी अलोपी देवी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद मधुरिमा सड़क पार कर रहीं थीं, तभी दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनकी चेन छीन ली। वे हक्की बक्की रह गईं। उनके सड़क पार करते ही दोनों युवक वहां से भाग निकले। वहां खड़े पुलिसकर्मियों को जानकारी दी गई। इसके बाद दारागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें