फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: डॉक्टर की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर कर दी वायरल, भाई के खिलाफ केस

Sun, 24 Jul 2022 11:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मूल रूप से बांसगांव गोरखपुर के रहने वाले डॉक्टर गिरजेशधर द्विवेदी पूर्व चिकित्साधिकारी हैं। इन दिनों वह टीपी नगर में गुलाब देवी क्लीनिक और मेडिकेयर सेंटर चलाते हैं। डॉ. द्विवेदी और उनके भाई दिनेश के बीच लंबे समय से गांव की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज के टीपी नगर के रहने वाले डॉक्टर गिरजेशधर द्विवेदी की फोटो से छेड़छाड़ करते हुए आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर वायरल कर दी गई। डॉक्टर ने अपने ही भाई और एक युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक है। संपत्ति के विवाद में दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन



मूल रूप से बांसगांव गोरखपुर के रहने वाले डॉक्टर गिरजेशधर द्विवेदी पूर्व चिकित्साधिकारी हैं। इन दिनों वह टीपी नगर में गुलाब देवी क्लीनिक और मेडिकेयर सेंटर चलाते हैं। डॉ. द्विवेदी और उनके भाई दिनेश के बीच लंबे समय से गांव की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। 16 जून 2021 को डॉ. द्विवेदी क्लीनिक में बैठे थे। उसी समय उनके मोबाइल पर भाई दिनेश और एक युवती ने कुछ फोटो भेजे।

विज्ञापन

उनकी फोटोग्राफ को एडिट करके एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था। इन फोटोग्राफ को बाद में फेसबुक पर भी वायरल कर दिया गया। डॉ. द्विवेदी का आरोप है कि उनका भाई जिस युवती के साथ मिलकर उन्हें परेशान कर रहा है, वह फर्जी ढंग से उनकी बेटी होने का दावा कर रही है। जबकि वह उसे नहीं जानते न ही कभी मिले। वह उन्हें बदनाम करने के लिए खुद को उनकी बेटी कहती है।


फेसबुक पर फोटो वायरल होने के बाद डॉ. द्विवेदी ने अपने भाई से बात करने की कोशिश की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन उनकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। बाद में उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर धूमनगंज थाने में डॉक्टर द्विवेदी ने अपने भाई दिनेश और युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक है। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें