सूबेदार समेत दो अन्य घरों में चोरी
कैंट में रहने वाले सूबेदार मनोज कुमार शर्मा के घर से चोरों ने सोने का हार और 13 हजार नकद उड़ा दिए। उनकी पत्नी बीनू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घटना की जानकारी उन्हें चार तारीख को तब हुई जब उन्होंने आलमारी खोली। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है। उधर सिविल लाइंस में जूही कॉलोनी निवासी डॉ. रंजना पांडेय के घर से चोरों ने 1.5 लाख के गहने पार कर दिए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।