फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत

Wed, 11 Nov 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लेड़ियारी। यमुनापार के लेड़ियारी बाजार में मंगलवार सुबह घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची को गाय ने सींग में फंसाकर सड़क पर फेंक दिया। तभी एक ट्रैक्टर आ गया। बच्ची ट्रैक्टर ट्राली के पहिए के नीचे आ गई। घायल बच्ची को लेकर घरवाले भागे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपावली के एक दिन पहले हुए हादसे से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


लेड़ियारी बाजार के रहने वाले महेश केशरवानी की घर में सब्जी की दुकान है। महेश की दो बेटियों और दो बेटों में सबसे छोटी तीन साल की लल्ली थी। मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे महेश दुकान में बैठे थे। पत्नी घर के अंदर थी। जबकि तीन साल की लल्ली घर के बाहर जमीन पर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह दरवाजे के बाहर बंधी गाय के पास पहुंच गई। लल्ली का फ्रॉक गाय की सींग में फंस गया तो गाय ने बच्ची को फेंक दिया। लल्ली सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान वह सड़क से गुजर रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली के नीचे आ गई।

चीख पुकार सुनकर घरवाले भागकर पहुंचे। खून से लथपथ बच्ची को देखकर पिता की आंखों से आंसू निकल आए। पिता आनन-फानन में बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर खीरी पुलिस पहुंची, लेकिन परिजनों के अनुरोध पर शव को पंचनामा कर सौंप दिया। बताया जाता है जिस ट्रैक्टर से हादसा हुआ वह बच्ची के मौसा का ही था। इसलिए घरवालों ने कोई कार्रवाई भी नहीं की। जबकि पुलिस चालक और ट्रैक्टर को थाने ले गई थी। दीपावली के एक दिन पहले हुए हादसे में बेटी की मौत से महेश के घर में कोहराम मचा हुआ है। घर में त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें