फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News : कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला 11वीं का छात्र, छानबीन में जुटी पुलिस

Sat, 30 Aug 2025 05:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कीडगंज के खलासी लाइन में किराए के कमरे में 11वीं के छात्र का शव फंदे से लटका मिला। बृहस्पतिवार शाम चचेरे भाई ने दरवाजा तोड़ा तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
खुदकुशी। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीडगंज के खलासी लाइन में किराए के कमरे में 11वीं के छात्र का शव फंदे से लटका मिला। बृहस्पतिवार शाम चचेरे भाई ने दरवाजा तोड़ा तो घटना की जानकारी हुई। मूलरूप से खीरी थाना क्षेत्र के चांदपुर खमरिया गांव निवासी अनुज यादव (17), राजेश यादव का बेटा था जो मुंबई में निजी काम करते हैं। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था और गांव के ही प्राइवेट स्कूल से पढ़ाई कर रहा था। कोचिंग के लिए 15 जुलाई से खलासी लाइन स्थित किराए के कमरे में चचेरे भाई अजय और ममेरे भाई आकाश के साथ रह रहा था।

विज्ञापन


अजय ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह तीनों नाश्ता करने के बाद निकल गए। 11 बजे कोचिंग से छूटने के बाद आकाश कॉलेज चला गया और अनुज कमरे लौट आया जबकि वह कोचिंग चला गया। शाम करीब तीन बजे पड़ोसी छात्र को अनुज को बुलाने भेजा तो कोई जवाब नहीं मिला। पांच बजे खुद लौटने पर दरवाजा तोड़ा तो अनुज को फंदे से लटका पाया। बताया कि बुधवार रात अनुज ने पिता से फोन पर बातचीत कर अंग्रेजी की कोचिंग के लिए दो हजार रुपये मांगे थे। पिता ने रकम भेजने की बात कही थी।

परिवारजनों और ग्रामीणों के बीच चर्चा रही कि अनुज गांव की एक युवती से बातचीत करता था। हाल ही में उस युवती की शादी तय हो जाने से वह परेशान रहने लगा था। कई बार वह दोस्तों के फोन से उससे बातचीत करता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक तनाव के कारण उसने यह कदम उठा लिया। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें