फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ और उनके दुपट्टे हवा में लहराए

Fri, 13 Dec 2019 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

 

तीन छात्राओं के साथ छेड़छाड़-पिटाई और उनके दुपट्टे लहराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को पकड़ लिया। हालांकि पुलिस ने एक को ही जेल भेजा है। मुख्य आरोपी से पुलिस देर रात तक पूछताछ में जुटी रही। तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं आया। गुरुवार को कॉलेजों के आसपास पुलिस तैनात रही। संदिग्धावस्था में खडे़ युवकों से पूछताछ भी की गई। पीड़ित छात्राएं गुरुवार को परिवार के साथ कॉलेज पहुंचीं।

विज्ञापन


शाही कस्बे के एक कॉलेज में कई गांवों की छात्राएं पढ़ने आती हैं। बुधवार सुबह एक गांव की तीन छात्राएं साइकिल से आ रही थीं, तभी रास्ते में मुनीष, गुड्डू और सोमपाल ने उन्हें रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उनकी पिटाई की और उनके दुपट्टे छीनकर हवा में लहराने लगे। छात्राओं के शोर पर राहगीर रुके तो तीनों भाग गए। शाम को कॉलेज से घर जाते समय भी तीनों ने रास्ते में छात्राओं को घेरा और छेड़खानी की। घर जाकर छात्राओं ने परिजन को जानकारी दी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

गुरुवार सुबह पुलिस ने सोमपाल को उसके घर से पकड़ लिया। दोपहर में उसे जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपी मुनीष को पुलिस ने शाम को पकड़ लिया। देर रात तक पुलिस उससे पूछताछ करती रही। इधर, गुरुवार को कस्बे के कॉलेजों के आसपास पुलिस तैनात रही। संदिग्धावस्था में खडे़ कई युवकों से पूछताछ भी की गई। उन्हें हिदायत देने के बाद छोड़ा गया। तीनों छात्राएं गुरुवार को परिवार वालों के साथ कॉलेज पहुंची।

विज्ञापन

एक आरोपी को जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी से पूछताछ चल रही है। फरार तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा। छेड़खानी की घटनाएं रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें