फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने रेत भरकर ले जा रहे दो डनलप पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। बहगुल नदी से खनन कर रेत भरकर ले जा रहे दो डनलप को एसडीएम ईशांत प्रताप सिंह ने पकड़कर सीज कर दिया। साथ ही डनलप छोड़कर भागे चालकों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एसडीएम बरेली से मीरगंज जा रहे थे। तभी ठिरिया खेतल के पास नदी से खनन कर रेत लेकर दो डनलप आते दिखे। एसडीएम की गाड़ी को देख डनलप चालक कूदकर भाग गए। डनलप बीच रोड पर आ गए। एसडीम ने वहां मौजूद दुकानदारों और अन्य लोगों से पूछताछ की तो बताया गया कि डनलप चालक पास में ही एक बाग में जाकर छिप गए हैं। इसके बाद एसडीएम भी आड़ लेकर वहीं बैठ गए। कुछ देर बाद दोनों चालक मौके पर पहुंचे तो एसडीएम ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम भूरे और वीरेंद्र निवासी ठिरिया खेतल बताए। इसी बीच सीओ जगमोहन बुटोला भी पहुंच गए। सीओ ने हलका दरोगा को बुलाकर दोनों डनलप और चालकों को सुपुर्द कर दिया। एसडीएम ने बताया कि डनलप सीज कर दिए गए हैं। भैंसों को घर भिजवा दिया गया है। दोनों चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें