फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर से ताजिये निकालने के लिए तोड़ डाला ग्रामीण के मकान का लिंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। पुलिस की मौजूदगी में घर के अंदर से ताजिये निकालने के लिए उग्र भीड़ ने ग्रामीण के मकान का लिंटर और दीवार तोड़ डाली। इस दौरान जुलूस में मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी तमाशा देखती रही। खौफ में ग्रामीण परिवार समेत घर छोड़कर भाग गया। इसके बाद लौटा तो घटना से सहमा परिवार तहरीर देने के लिए पुलिस के पास जाने तक की हिम्मत नहीं जुटा सका। शनिवार को मामले की जानकारी होने पर भाजपा नेता उसके घर पहुंचे तो पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर नुकसान की भरपाई और दोबारा उसके घर के भीतर से ताजिये न निकालने की मांग की।
विज्ञापन

शाही थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर में मुस्लिम समुदाय के लोग 9 सितंबर को रात करीब एक बजे मोहर्रम का जुलूस निकाल रहे थे। गांव के नन्नुकी का आरोप है कि जुलूस में ताजिये मानक से अधिक ऊंचे व बड़े बनाए गए थे। मेन रास्ता होने के बावजूद ताजिये पुलिस की मौजूदगी में उसके घर के बीच से निकाले गए। उन्होंने बताया कि जातिया उनके लिंटर की दीवार में फंस गया तो जुलूस में शामिल युवक पुलिस के मना करने के बावजूद गाली गलौज करते हुए घन और हाथौड़ा लेकर छप पर चढ़ गए। फिर लिंटर और दीवार तोड़ डाली। इस दौरान पुलिस बेबस बनी रही और उग्र भीड़ गाली गलौज करते हुए मकान में तोड़फोड़ करने लगी। यह देख वह घबराकर परिवार को लेकर वहां से भाग गए। साथ में रह रहे भाई भी घबराकर चले गए।
नन्नूकी मजदूरी करते हैं। घटना के बाद से उनका परिवार इसलिए और ज्यादा खौफ में हैं क्योंकि पुलिस की मौजूदगी में घर तोड़ने की घटना हो गई। डर और दहशत से पुलिस को तहरीर देने से तक परिवार घबरा रहा है। जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार ने शनिवार को नन्नुकी के घर पहुंच कर निडर होकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए तहरीर देने को कहा। नन्नुकी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में उसके घर से ताजिए न निकाले जाने का अनुरोध किया है और घर की मरम्मत का खर्चा दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन


नन्नूकी का शौचालय रास्ते में बना हुआ है। ताजिये निकालने के लिए शौचालय का कुछ हिस्सा और दीवार उन्होंने खुद ही हटाई थी, जिसको ग्राम प्रधान के द्वारा सही करा दिया जाएगा। - अरविंद सिंह चौहान, थाना प्रभारी शाही
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें