फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से गायब युवक का मिला शव

Tue, 03 Jan 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से गायब चल रहे युवक का शव सोमवार सुबह गांव में ही गड्ढे में मिला। शव के बगल में ही शराब की एक बोतल पड़ी हुई थी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में  लोग जुट गए। लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को खबर दी।  
विज्ञापन



रानीगंज थाना क्षेत्र के शक्तिदयालपुर कसेरुआ गांव निवासी  रमेश हरिजन उर्फ वकील (35) पुत्र बचई बीते शनिवार को घर से गायब हो गया था। रविवार को उसकी पत्नी शीला अपनी बहन के घर चली गई। माता-पिता रमेश की खोज कर रहे थे। सोमवार सुबह उसका शव गांव से चार सौ मीटर दूर स्थित एक गड्ढे में ग्रामीणों ने देखा। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची रानीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के बगल शराब की खाली बोतल भी पड़ी थी। हालांकि रमेश के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें