प्रयागराज। करेली के सदियापुर मेें जमीन को लेकर हुए विवाद मेें फायरिंग की गई। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। मामले में गेस्ट हाउस मालिक समेत 15-20 अज्ञात पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, मो. यूनुस पुत्र मोहम्मद इलियास निवासी सदियापुर ने बताया कि उसकी एक जमीन फोर सीजन गेस्ट हाउस के सामने है। जिस पर मकान बनवाने के उद्देश्य से वह कार्य करवाने गए। आरोप है कि वहां फोरसीजन गेस्ट हाउस का मालिक अरुण कुशवाहा 15-20 लोगों को लेकर आया और फायरिंग की। वह किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागे। आरोप है कि गेस्ट हाउस मालिक जमीन पर कब्जा करना चाहता है। आरोपी मौके से कुर्सियां व अन्य सामान भी ले गए। करेली इंस्पेक्टर संतोष दुबे ने बताया कि गेस्ट हाउस मालिक को नामजद करते हुए 15-20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।