फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ियों में टक्कर के बाद भिड़े दो गुट, जमकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस में आधी रात घटना, मचा हड़कंप
विज्ञापन

प्रयागराज। सिविल लाइंस में प्रधान डाकघर के सामने दो कारों में टक्कर के बाद आधी रात जमकर हंगामा हुआ। यहां दो गुटों में मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस तीन लोगों को पकड़कर थाने लाई। जहां उनका चालान किया गया।
विज्ञापन

घटना रात करीब 12 बजे हुई। डाकघर के पास कानपुर रोड की ओर से मराजो कार पर सवार होकर कुछ लोग सिविल लाइंस की ओर आ रहे थे। उधर सामने से कैब लेकर चालक जा रहा था। अचानक दोनों गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं जिसके बाद मराजो कार सवार युवकों ने कैब ड्राइवर को बाहर खींच लिया। उधर कैब ड्राइवर के सूचना देने पर उसके भी कुछ परिचित युवक आ गए। देखते ही देखते दोंनों पक्षों में बहस और फिर मारपीट होने लगी। जिसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। इसी दौरान किसी राहगीर की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक अन्य लोग भाग निकले। जबकि मौके से तीन लोगों को पकड़कर गाड़ियाें समेत थाने लाया गया। हालांकि कुछ ही देर में दोनों पक्ष की पैरवी के लिए भी काफी लोग जुट गए जिसमें सिविल लाइंस में रहने वाला पूर्व पार्षद व एक दबंग भी शामिल था। जिसके बाद एक पक्ष से दो व दूसरे पक्ष से कैब ड्राइवर का चालान किया गया। बाद में उन्हें थाने से ही छोड़ दिया गया। हालांकि सिविल लाइंस इंस्पेक्टर घटना की जानकारी से इंकार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें